
Delhi AIIMS Fire: दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड के पास लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, रेस्क्यू जारी
AajTak
दिल्ली AIIMS इमरजेंसी वार्ड के पास भीषण आग लग गई है. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.
दिल्ली AIIMS इमरजेंसी वार्ड के पास भीषण आग लग गई है. आग एंडोस्कोपी रूम में लगी है. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि आग सोमवार को करीब 11.54 बजे लगी. हादसे के बाद आनन-फानन में सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से बचाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है.
इससे पहले जून 2021 को एम्स अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया था. अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान में गेट नंबर 2 के करीब कन्वर्जन ब्लॉक की नौवीं मंजिल में रात करीब दस बजे आग लगी थी. मौके पर पहुंचीं 26 से ज्यादा गाड़ियों ने देर रात आग बुझाने का काम किया था. डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया था. इस आग से स्पेशल कोरोना लैब में रखे सैंपल जलकर खाक हो गए.
बता दें कि दिल्ली के AIIMS अस्पताल में देशभर से मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं. इतना ही नहीं देश के बाहर से भी लोगों के आने का क्रम चलता रहता है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली AIIMS में हर रोज करीब 12 हजार मरीज इलाज करवाने पहुंचते हैं.
एम्स में डेवलपमेंट को लेकर तेजी से काम चल रहे हैं. एम्स की पुनर्विकास योजना के तहत एम्स में 50 नए ऑपरेशन थिएटर तैयार किए जाने हैं. इसके साथ ही 300 इमरजेंसी बेड सहित 3,000 से अधिक अतिरिक्त पेशेंट केयर बेड (Patient Care Beds) भी तैयार किए जाने हैं. समिति ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सुझाव दिए हैं कि मंत्रालय को दिल्ली एम्स के मास्टर प्लान को बिना किसी देरी के मंजूरी देनी चाहिए ताकि मार्च 2024 तक एम्स को विश्वस्तरीय मेडिकल संस्थान के उद्देश्य को हासिल किया जा सके.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







