Delhi: हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ कोहरे का अटैक, कम विजिबिलिटी के चलते नार्दन रेलवे ने आज दिल्ली जाने वाली 7 ट्रेनों का बदला टाइम
ABP News
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ ही घना कोहरा भी पड़ रहा है. ऐसे में विजिबिलिटी कम होने के चलते उत्तर रेलवे ने कहा है कि आज दिल्ली जाने वाली 7 ट्रेनें देरी से चलेंगी.
Delhi: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है. इसी के साथ ही कोहरा और धुंध भी पड़ रही है. इस कारण यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है. वहीं उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी बहुत कम हो गई है, जिसके कारण नार्दन रेलवे के तहत चलने वाली कई ट्रेनें देर से चलाई जा रही है. सोमवार की सुबह भी कई ट्रेनें देर से चलेंगी. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, 17 जनवरी को सात ट्रेनें देरी से चल रही हैं.
उत्तर रेलवे के हवाले से एएनआई ने ट्वीट किया है कि, "कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली सात ट्रेनें देरी से चल रही हैं."

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












