
Delhi: हत्या का बदला लेने की फिराक में थे नीरज बवाना गैंग के शार्प शूटर, क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट
AajTak
क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. पुलिस को दोनों ने बताया कि वे नीरज बवाना के इशारे पर अशोक प्रधान गिरोह के शूटर को मारना चाहते थे. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंगस्टर नीरज बवाना गिरोह के शार्प शूटर 26 वर्षीय नवीन काला और 28 वर्षीय अश्विनी सोनू को गिरफ्तार किया है. दोनों झज्जर हरियाणा के रहने वाले हैं. शार्प शूटर नवीन काला और अश्विनी सोनू दोनों नामी अपराधी हैं और गैंगस्टर नीरज बवाना गिरोह के एक्टिव मेंबर हैं. पुलिस को नवीन के पास से 7.65 एमएम कैलिबर के तीन जिंदा कारतूस और 315 बोर का एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस के साथ 7.65 कैलिबर की एक पिस्टल बरामद की गई है.
वहीं अश्वनी सोनू के पास से 7.65 एमएम कैलिबर के तीन जिंदा कारतूस के साथ 7.65 कैलिबर की एक अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की गई. पुलिस ने बताया कि नवीन काला अशोक प्रधान गैंग के एक शूटर को मारने की फिराक में था. पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार, 22 जून को सूचना मिली थी कि नवीन काला हथियारों के साथ दिल्ली के नजफगढ़ के पास पहुंचने वाला है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवीन काला को पकड़ लिया. उसके पास पुलिस को एक 7.65 कैलिबर की एक देसी पिस्टल, 7.65 मिमी कैलिबर के तीन जिंदा कारतूस और 315 बोर का एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पूछताछ के दौरान आरोपी नवीन काला ने बताया कि वह अपने भाई अश्विनी सोनू के साथ मिलकर राजीव काला की मौत का बदला लेना चाहता था.
आरोपी नवीन के पास से बरामद हथियारों की व्यवस्था उसके भाई अश्विनी ने की थी. विस्तृत पूछताछ के लिए आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड लिया गया है. आरोपी अश्विनी ने कबूल किया कि उसने अशोक प्रधान गिरोह के एक शूटर को खत्म करने के लिए हथियारों का इंतजाम किया था. पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी अश्वनी उर्फ सोनू के इशारे पर एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
पूछताछ में आरोपी नवीन काला ने बताया किया कि वह हरियाणा में हत्या और हत्या के प्रयास के चार मामलों में शामिल रहा है. वह और उसका भाई अश्वनी नीरज बवाना और नवीन बाली गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. उसका भाई फिलहाल हत्या के एक मामले में झज्जर जेल में बंद है. जेल से जमानत के बाद वह भाई से मिला, जिसने उसे अपने गिरोह का बदला लेने और अशोक प्रधान गिरोह के एक शूटर को मारने का प्लान बनाया. नवीन और राजीव एक ही गांव के रहने वाले हैं और नीरज बवाना गैंग के सदस्य हैं. नवीन और उसका भाई अश्विनी नीरज बवाना के इशारे पर राजीव काला की हत्या का बदला लेना चाहते हैं.
नवीन काला ने 9वीं तक पढ़ाई की है. वह हत्या, हत्या के प्रयास समेत 4 मामलों में शामिल रहा है. वहीं अश्विनी सोनू ने 11वीं तक पढ़ाई की है. अश्विनी को पहली बार वर्ष 2013 में अंधाधुंध दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था. जेल से बाहर आने के बाद अश्विनी ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी, जो हत्या के मामले में गवाह था. अश्विनी और नवीन सगे भाई हैं. अश्विनी हत्या, हत्या के प्रयास समेत 9 मामलों में शामिल रहा है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










