
Delhi: संसद भवन से चंद दूरी पर पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गैंगस्टर काला राणा के गुर्गे सहित 3 गिरफ्तार
AajTak
New Delhi: संसद भवन से चंद किलोमीटर की दूर पर नई दिल्ली इलाके के बुद्धा गार्डन के पास स्कार्पियो सवार बदमाशों से स्पेशल सेल की मुठभेड़ हुई. इसमें हरियाणा, पंजाब, बिहार और दिल्ली के वांटेड बदमाश गिरफ्तार किए गए.
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और काला राणा गैंग के तीन गुर्गों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ गुरुवार देर शाम नई दिल्ली बुद्धा गार्डन इलाके में हुई. मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर विवेक पुरी, अश्विनी कुमार और प्रशांत को पकड़ा गया है. इनके खिलाफ दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. बदमाशों के पास से तीन पिस्टल और 13 कारतूस बरामद किए गए हैं. आरोपी बिहार के कई नामी लोगों से भी उगाही कर चुके हैं.
स्पेशल सेल के डीसीपी जमसीत सिंह के मुताबिक, जानकारी मिली थी कि बुद्धा गार्डन के पास लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन लोग स्कॉर्पियो कार में आने वाले हैं, तभी इंस्पेक्टर शिव कुमार और कर्मवीर के नेतृत्व में टीम बनाई गई. कार को आता देख जब उनको रुकने का इशारा किया तो टीम पर कार को चढ़ाने की कोशिश की.
वहीं, जब पुलिस टीम ने पीछा करते हुए उनको रोका तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके जवाब में फायरिंग करते हुए पुलिस ने बदमाशों को काबू कर लिया. तलाशी में तीनों के पास से तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 13 कारतूस बरामद किए गए. गिरफ्तार गैंगस्टर पिछले चार साल से लॉरेंस बिश्नोई और काला राणा के गिरोह से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे.
इससे पहले साल 2018 में बदमाश विवेक पुरी और प्रशांत काला राणा ने अपने 6 अन्य साथियों के संग मिलकर हरियाणा के अंबाला में हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. बदमाशों ने ज्वैलरी शोरूम को लूटने के दौरान अंधाधुंध फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. विवेक पुरी अपने साथियों के संग बिहार के गोपालगंज जिले में रंगदारी के 4 मामलों में वांटेड था.
गैंगस्टर पुरी ने बिहार के कई बिजनेसमैन, ज्वैलर्स, दुकान मालिकों, मेडिकल स्टोर संचालकों से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से पिछले 4 महीनों के दौरान रंगदारी मांगी. विवेक पुरी और गुर्गों ने भी दो मामलों में पीड़ितों की दुकानों पर गोलियां चलाईं ताकि उन्हें डराकर जबरन वसूली की जा सके. पुरी पहले भी बिहार, पंजाब और हरियाणा में रंगदारी और डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास जैसे मामलों में शामिल रहा है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








