
Delhi: लड़कियों की तस्वीरें एडिट कर ब्लैकमेल करता था ये साइबर स्टॉकर, संबंध बनाने की करता था डिमांड
AajTak
Delhi: पुलिस को पता चला है कि इस साइबर स्टॉकर 150 महिलाओं को इसी तरह परेशान और प्रताड़ित किया है. आरोपी सचिन इन्हीं हरकतों से महिलाओ को डरता था. जब कोई महिला इसके ट्रैप में आ जाती तब यह उसको शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था.
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने एक बेहद शातिर साइबर स्टॉकर को अरेस्ट किया है. आरोपी शख्स का नाम सचिन है. उस पर आरोप है कि वह लड़कियों की तस्वीरों से छेड़खानी कर अश्लील बना देता था. इसके बाद वह इन फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उन लड़कियों को ब्लैकमेल किया करता था.
आरोपी सचिन कुमार सोशल नेटवर्किंग साइट से पहले तो लड़कियों के मोबाइल नंबर हासिल किया करता था. इसके बाद वह उन लड़कियों से दोस्ती करने के लिए व्हाट्सएप पर मैसेज भेजता था. जब लड़कियां उसकी दोस्ती की रिक्वेस्ट पर मना करती तब यह उनकी फोटो से छेड़खानी कर उसे अश्लील बना देता और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था.
दिल्ली पुलिस को एक पीड़ित महिला ने शिकायत दी कि एक अनजान शख्स ने उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. उस शख्स ने यह इसलिए किया है क्योंकि उसने उसकी दोस्ती के ऑफर को ठुकरा दिया. पीड़ित महिला ने 23 मार्च को द्वारका डिस्ट्रिक्ट के साइबर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी.
पीड़ित महिला ने बताया था कि उसके फोन पर अनजान नंबर से मैसेज आया. लड़के ने दोस्ती करने की बात कही. जब उसने वो नंबर ब्लॉक कर दिया. तब उस शख्स ने दूसरे नंबर से उसको मैसेज भेजा. उसकी फोटो से छेड़खानी कर उसे अश्लील बनाकर भेज दिया. उस शख्स ने उसको धमकाया भी और कहा कि दोस्ती करने से मना किया तो वह अश्लील फोटोज को सोशल साइट्स पर डाल देगा और ऐसा उसने कर भी दिया. इंस्टाग्राम पर उसकी अश्लील फोटो पोस्ट कर दी.
शिकायत के बाद पुलिस ने सचिन कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सचिन के आईपी ऐड्रेस से यह बात साफ हो गई कि है कि ब्लैकमेलिंग का काम सचिन कुमार ही कर रहा था.
पुलिस को पता चला है कि इस साइबर स्टॉकर ने 150 महिलाओं को इसी तरह परेशान और प्रताड़ित किया है. आरोपी सचिन इन्हीं हरकतों से महिलाओ को डराता था. जब कोई महिला इसके ट्रैप में आ जाती तब यह उसको शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








