
Delhi में लॉकडाउन एक हफ्ते बढ़ा, कल से मेट्रो भी नहीं चलेगी, सीएम केजरीवाल ने किया एलान
ABP News
दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. इस बात की जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी.
नई दिल्लीः दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. इस बात की जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी. उन्होंने कहा कि संक्रमण की दर दिल्ली में 35 प्रतिशत तक बढ़ गया था इस कारण हमने मजबूरी में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ़्ते के लिए बढ़ाया जा रहा, लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. दिल्ली में कल से मेट्रो सेवा भी बंद हो जाएगी.'' कोरोना मरीजों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ''दिल्ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए और पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35% से घटकर 23% हो गया है.''More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












