
Delhi: मांझे से मौत के बाद एक्शन में आई पुलिस, ताबड़तोड़ छापे, 11 FIR और 22 लोग गिरफ्तार
AajTak
Delhi News: मांझे की वजह से एक युवक की गर्दन काट जाने के बाद दिल्ली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस टीमों को इस कार्रवाई के दौरान कई स्थानों से खतरनाक मांझा मिल रहा है. अब तक इस संबंध में 11 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और मांझे के कारोबार से जुड़े करीब 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
मौत के मांझे या फिर चाइनीज मांझे की वजह से एक युवक की गर्दन काट जाने के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में है. लगातार बाजारों में छापेमारी की जा रही है और जिनके पास भी खतरनाक मांझा मिल रहा है, उसे जब्त किया जा रहा है और बेचने वाले को गिरफ्तार किया जा रहा है. दिल्ली के अलग-अलग जिलों में खतरनाक प्लास्टिक के मांझे के खिलाफ कार्रवाई जारी है.
बाहरी दिल्ली के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई है. यह पुलिस टीम बाजारों में जाकर मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है. बाहरी दिल्ली पुलिस के डीसीपी समीर शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने अब तक 11 एफआईआर दर्ज की हैं और 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 59 अवैध चाइनीज मांझे के रोल बरामद किए हैं.
दक्षिणी दिल्ली
खतरनाक चाइनीज़ मांझे के खिलाफ दक्षिणी दिल्ली पुलिस भी एक्शन में है. दक्षिणी जिला पुलिस ने चाइनीज मंझे के खिलाफ ड्राइव चलाया और 7 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 95 चाइनीज मांझे के रोल बरामद किए हैं.
उत्तर पश्चिम जिला
वहीं, उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने एक गोदाम ही पकड़ लिया, जहां पर 205 कार्टन में 11 हजार 760 रोल चाइनीज मांझे के बरामद किए हैं. पकड़ में आए आरोपी का नाम अमरजीत है. अमरजीत इस मांझे को कोड नाम से दुकानदारों को सप्लाई करता था. अमरजीत शाम या रात में ही इस मांझे की सप्लाई करता था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










