
Delhi: बेटी को अगवा...पिता का सिर तन से जुदा करने की धमकी, चिट्ठी के साथ 2 जिंदा कारतूस भी भेजे
AajTak
Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक हिंदू संगठन के नेता को सिर तन से जुदा करने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डीसीपी ने सिक्योरिटी विंग को चिट्ठी लिख पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करा दी है.
राजधानी नई दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 के रहने वाले सिमरन गुप्ता को एक चिट्ठी के जरिए सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गई है. साथ ही धमकी भरे लेटर में बेटी और पत्नी को अगवा करने की बात कही गई है. धमकी देने वालों ने चिट्ठी के साथ 2 कारतूस भी भेजे हैं.
पीड़ित सिमरन गुप्ता हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. वह कई साल से आतंकी फंडिंग के आरोपों से घिरे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े कट्टरपंथी मौलानाओं की ओर से दी जा रही हेट स्पीच यानी भड़काऊ भाषणों के खिलाफ शिकायत दे रहे हैं और जांच की मांग कर रहे हैं.
हिंदू संगठन के नेता सिमरन गुप्ता की तरफ से दी गई एक शिकायत पर 2 सितंबर को बयान दर्ज होना था. इससे पहले 1 सितंबर को ही उन्हें एक धमकी भरी चिट्ठी मिली. जिसमें उनकी बेटी और पत्नी को अगवा करने की धमकी मिली. साथ ही उसमें दो जिंदा कारतूस भी रखे गए थे.
सिमरन गुप्ता पिछले कई सालों से हिंदुओं और हिंदू विचारधारा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले संगठनों के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे हैं. ऐसे में देश के अलग-अलग शहरों की अदालतों में मुकदमें भी दायर हुए हैं. इसी कारण से सिमरन गुप्ता को 'सिर तन से जुदा' करने की धमकियां दी जा रही हैं.
हिंदू संगठन के नेता गुप्ता ने नोएडा की अदालत में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, हिंदुओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के इमाम मौलाना बरकती को लेकर यूपी के मुरादाबाद कोर्ट, इलाहाबाद उच्च न्यायालय में धर्मांतरण को लेकर कमाल सिद्दकी, राजस्थान उच्च न्यायालय में अजमेर दरगाह से जुड़े नफीश चिश्ती आदि के विरोध में याचिका दायर कर रखी हैं.
गुप्ता के अनुसार, इन मामलों की सुनवाई अदालतों में चल रही है. इन्हीं केसों को वापस लेने की मांग की जा रही है और ऐसा न करने पर उन्हें इस तरीके की धमकी दी गई है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










