
Delhi: बच्चों को कमरे से बाहर निकाला, फिर चाकू से गर्दन पर किए कई वार, पति ने पत्नी की हत्या
AajTak
पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी के ब्लॉक-13 में एक शख्स ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, आरोपी पति को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया.
राजधानी दिल्ली से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले में एफआईआर भी दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी के ब्लॉक-13 की है. जानकारी के मुताबिक, मृतका और आरोपी की शादी 16 साल पहले हुई थी. पति-पत्नी दोनों नेपाल के रहने वाले थे. उनके दो बच्चे भी हैं. पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था. घटना वाले दिन पति शराब पीकर घर आया था. इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा.
ये भी पढ़ें- लेदर की बेल्ट से घोंट दिया था पति का गला, हत्या की दोषी पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
हत्या कर आरोपी 20 मिनट तक कमरे में ही बैठा रहा
इसके बाद पति दोनों बच्चों को कमरे से बाहर कर दिया. फिर आरोपी पति ने एक के बाद एक चाकू से गर्दन पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी. गर्दन पर चाकू से वार करने के बाद आरोपी 20 मिनट तक अंदर ही बैठा रहा. उधर, बाहर खड़ी लड़की दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद जब दरवाजा खुला, तो महिला को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








