
Delhi: नौसिखिया ड्राइवर ने बुजुर्ग महिला को कुचला, CCTV में कैद हुई दर्दनाक मौत
AajTak
दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने 65 साल की बुजुर्ग महिला को कुचल दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि कार को मुकुल राठौर (25) चला रहा था. कुछ दिन पहले ही उसने ड्राइविंग सीखी है.
दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार कार ने 65 साल की बुजुर्ग महिला को कुचल दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
यह घटना बुधवार सुबह साढ़े सात बजे हुई. वायरल सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर झांड़ू लगा रही है. दूसरी तरफ एक टेम्पो खड़ा है तभी कार गली में एंटर करती है. आनियंत्रित कार पहले टेम्पो की तरफ गई फिर एकदम से घूमकर महिला को टक्कर मार दी.
तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर
इसके बाद कार की पिछली सीट पर बैठी युवती और कार चलाक युवक उतरते हैं. फिर कार को थोड़ा पीछे कर बुजुर्ग महिला को निकाला जाता है. इस दौरान आसपास के लोग भी जमा हो जाते हैं. लेकिन तक तक महिला की मौत हो चुकी थी. थाना गीता कॉलोनी ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के केस दर्ज कर जांच शुरू की
मृतक महिला की पहचान जनक कुमारी के तौर पर हुई. परिवार के साथ झील खुरेजी में रहती थीं. बताया जा रहा है कि कार को मुकुल राठौर (25) चला रहा था. कुछ दिन पहले ही उसने ड्राइविंग सीखी है. बुधवार वह लक्ष्मी नगर से लौट रहा था. घर आते वक्त उसने कार से नियंत्रण खो दिया और बुजुर्ग महिला को रौंद दिया. यह कार उसके जीजा के नाम है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









