
Delhi: नाबालिग के अपहरण और बलात्कार की आरोपी महिला 8 साल से थी फरार, यूपी से पकड़ी गई
AajTak
दिल्ली में 15 साल की नाबालिग के अपहरण, बलात्कार और जबरन शादी के मामले में 8 साल से फरार चल रही 28 साल की महिला को यूपी के संभल जिले से गिरफ्तार किया गया है. महिला पहले से घोषित अपराधी थी. क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की और भागने की कोशिश कर रही महिला को खेतों से पकड़ा.
दिल्ली में नाबालिग लड़की के अपहरण, बलात्कार और जबरन शादी के गंभीर मामले में फरार चल रही 28 साल की महिला आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह महिला 2017 में हुई घटना के बाद से फरार थी और उसे जुलाई 2019 में द्वारका की POCSO कोर्ट ने घोषित अपराधी घोषित किया था. आरोपी को बुधवार को उत्तर प्रदेश के संभल जिले स्थित उसके गांव से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस के मुताबिक, 1 नवंबर 2017 को दिल्ली के भरतलाल इलाके से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा किया गया था. यह महिला, उसका पति किशन पाल और साथी दिनेश मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. अगले दिन लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.
अपहरण, बलात्कार की आरोपी महिला गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि नाबालिग को उत्तर प्रदेश के एक गांव में बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ बलात्कार किया गया और जबरन शादी भी करवाई गई. किशन और दिनेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन महिला तब से फरार थी.
7 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने गांव में छापा मारा. आरोपी महिला भागने की कोशिश में खेतों की ओर दौड़ी, लेकिन कुछ ही देर में पकड़ ली गई. पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
2017 से फरार चल रही थी महिला

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









