
Delhi: टॉयलेट में अपनी रिवॉल्वर छोड़ आया पुलिसकर्मी और फिर...
AajTak
दिल्ली के थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में एक पुलिसकर्मी गश्त के दौरान सुलभ शौचालय गया था. वो अपनी सर्विस रिवॉल्वर सुलभ शौचालय में ही भूल गया. 15 से 20 मिनट बाद उसको याद आया कि उसने रिवॉल्वर सुलभ शौचालय में रखी थी. इस पर वो वहां पहुंचा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.
देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई दावे करती है. इन दावों के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां आम नागरिक की बात छोड़िए, चोरों ने पुलिस को ही नहीं बख्शा और सर्विस रिवॉल्वर ले उड़े.
थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया की घटना
गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली के थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में एक पुलिसकर्मी गश्त के दौरान सुलभ शौचालय गया था. वो अपनी सर्विस रिवॉल्वर सुलभ शौचालय में ही भूल गया. 15 से 20 मिनट बाद उसको याद आया कि उसने रिवॉल्वर सुलभ शौचालय में रखी थी.
एक्शन मोड में चोर की तलाश कर रही पुलिस
इस पर वो वहां पहुंचा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. उसे वहां सर्विस रिवॉल्वर नहीं मिली. इसके बाद उसने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. डीसीपी ने इस घटना की पुष्टि की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक्शन मोड में चोर की तलाश कर रही है. इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
यूपी में भी सामने आई थी ऐसी घटना

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








