
Delhi: कोच में नोटों-गहनों से भरा झोला मिला, फिर भी नहीं डोला अटेंडेंट रणधीर कुमार सिंह का मन, यात्री को लौटाया बैग
AajTak
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट रणधीर कुमार सिंह को नोटों और गहनों से भरा झोला मिला. उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए टीटीई को सूचना दी. जांच के बाद वह बैग मिर्जापुर के यात्री राजन पाठक को वापस लौटा दिया गया. यात्री ने अटेंडेंट की ईमानदारी की तारीफ की.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उस वक्त इंसानियत और ईमानदारी की मिसाल देखने को मिली, जब संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट रणधीर कुमार सिंह को नोटों और गहनों से भरा झोला मिला. इसके बावजूद उन्होंने अपना ईमान नहीं खोया और बैग को यात्री तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई.
यह घटना राजेंद्र नगर से पटना के रास्ते नई दिल्ली पहुंची संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की है. जब ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंची, तो कोच अटेंडेंट रणधीर कुमार सिंह को बी-4 कोच में सीट नंबर 17/18 के पास एक लावारिस झोला मिला. जब उन्होंने उस झोले को खोला तो उसमें नोटों और गहनों से भरा सामान था.
कोच अटेंडेंट रणधीर कुमार सिंह ने दिखाई ईमानदारी
रणधीर कुमार ने बिना देरी किए इसकी जानकारी ट्रेन के टीटीई को दी. टीटीई ने तुरंत कोच के चार्ट से जानकारी निकाली और संबंधित यात्रियों को फोन किया. जांच में पता चला कि बैग मिर्जापुर से चढ़े यात्री राजन पाठक का है. उनके परिवार के कई सदस्य साथ थे, इसलिए उतरते समय झोला ट्रेन में ही छूट गया था.
राजन पाठक स्टेशन से आगे निकल चुके थे लेकिन सूचना मिलने पर वह वापस नई दिल्ली स्टेशन लौटे. स्टेशन अधिकारियों ने उनसे बैग के सामान की जानकारी ली. जब पूरी तसल्ली हो गई कि बैग उन्हीं का है, तब जाकर झोला उन्हें लौटा दिया गया.
नोटों और गहनों से भरा झोला लौटाया

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








