
Delhi: किराए से डेढ़ लाख कमाने वाला युवक बना लुटेरा, विदेशी महिला से की लूटपाट, दो गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में न्यूजीलैंड की रहने वाली महिला से झपटमारी करने वाले दो आरोपी पकड़े गए. हैरानी की बात यह है कि मुख्य आरोपी करन भसीन की महीने की किराये की कमाई करीब डेढ़ लाख रुपये है. नशे की लत की वजह से वह वारदात करता था. पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को पकड़ा.
दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में न्यूजीलैंड की रहने वाली महिला से झपटमारी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस केस की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी करन भसीन महीने में करीब डेढ़ लाख रुपये सिर्फ किराए से कमाता है. फिर भी वह नशे की लत की वजह से वारदात करता था.
यह घटना 2 अप्रैल की है, जब न्यूजीलैंड की रहने वाली महिला ने पुलिस को कॉल कर बताया था कि वह सुभाष प्लेस इलाके में थी. तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया. बैग में पासपोर्ट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, न्यूजीलैंड और भारतीय करेंसी थी.
न्यूजीलैंड की महिला से लूट
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. जांच में सामने आया कि बदमाशों ने बाइक की नंबर प्लेट मोड़ रखी थी. साथ ही दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा था.
पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. एक कैमरे में बाइक की नंबर प्लेट का थोड़ा सा हिस्सा नजर आया. इसके आधार पर पुलिस ने बाइक की जानकारी निकाली और फिर रोहिणी इलाके से बाइक बरामद कर ली.
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








