
December 2022 Monthly Rashifal: कुंभ समेत 5 राशियों के लिए शुभ साल का आखिरी महीना, जानें दिसंबर में कौन होगा मालामाल
AajTak
December 2022 Monthly Rashifal: ज्योतिषविदों का कहना है कि दिसंबर का महीना कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. जबकि कुछ जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस महीने मेष, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा.
December 2022 Monthly Rashifal: साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि दिसंबर का महीना कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. जबकि कुछ जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस महीने मेष, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर बहुत लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं कि साल का आखिरी महीना सभी राशि वालों को कैसे परिणाम देने वाला है.
मेष- मेष राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. आपको कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे. धन, करियर और कारोबार के मोर्चे पर लाभ की संभावनाएं हैं. आपका स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित होगा. घर के सदस्यों में अनबन हो सकती है. पार्टनर के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं.
वृष- वृषभ राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा और आपको अपने करियर में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता बरतनी होगी. स्वयं के क्रोध से बचकर रहना होगा. इससे आपके करियर में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है.
मिथुन- मीन राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कई मायनों में बढ़िया रहेगा. कार्यों में विघ्न कम हो जाएंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा. थोड़ा बहुत मानसिक तनाव अवश्य हो सकता है, लेकिन आप अपनी चुनौतियों से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे. आर्थिक मोर्चे पर भी यह महीना सफलता दिलाएगा. विदेशी माध्यमों से भी धन आ सकता है.
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. करियर, कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलने की प्रबव संभावनाएं हैं. लेकिन खर्चे बढ़े हुए रहेंगे. सेहत को नुकसान हो सकता है. चोट और दुर्घटनाओं से संभलकर रहना होगा. इस महीने किसी से वाहन मांगकर बिल्कुल न चलाएं.
सिंह- दिसंबर के महीने में आपकी कुछ पुरानी चाहते पूरी हो सकती हैं. पारिवारिक जीवन में सुख संतुष्टि का भाव रहेगा. उतार-चढ़ाव के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा सामंजस्य बनाए रखने में कामयाब रहेंगे. आर्थिक तौर पर भी ये महीना आपके लिए अच्छे परिणाम प्रदान करने वाला साबित होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










