
Deadpool & Wolverine FIRST Review: डेडपूल एंड वुल्वरीन के फर्स्ट रिएक्शन वायरल, यूजर्स ने बताया मार्वल की बेस्ट फिल्म
AajTak
डायरेक्टर शॉन लेवी की बनाई फिल्म 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' के पहले रिव्यू सामने आ गए हैं. फिल्म में एक्टर रायन रेनोल्ड्स ने अपने डेडपूल के किरदार में हैं. तो वहीं एक्टर ह्यू जैकमैन अपने एक्स-मैन के हीरो वुल्वरीन के रोल में एक बार फिर नजर आए हैं.
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की लेटेस्ट फिल्म 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर न्यूयॉर्क में हुआ और अब इसके फर्स्ट रिएक्शन सामने आ गए हैं. 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' ने दर्शकों का दिमाग फाड़ दिया है. सोशल मीडिया पर जमकर इसकी चर्चा हो रही है. यूजर्स ने इसे मार्वल की बेस्ट फिल्म बताया है.
सामने आए डेडपूल एंड वुल्वरीन के रिव्यू
डायरेक्टर शॉन लेवी की बनाई फिल्म 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' के न्यूयॉर्क में हुए प्रीमियर में हॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ क्रिटिक्स और गेस्ट ऑडियंस ने शिरकत की थी. फिल्म में एक्टर रायन रेनोल्ड्स ने अपने डेडपूल के किरदार में हैं. तो वहीं एक्टर ह्यू जैकमैन अपने एक्स-मैन के हीरो वुल्वरीन के रोल में एक बार फिर नजर आए हैं. फिल्म को देखने के बाद सभी ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर बात करना शुरू कर दिया. अलग-अलग यूजर्स ने फिल्म को लेकर अपने विचार शेयर किए हैं.
एक यूजर्स ने ट्वीट किया, 'डेडपूल एंड वुल्वरीन परफेक्ट है. कोई नोट्स नहीं. ये अभी तक की बेस्ट कॉमिक बुक मूवी है. एंड गेम के बाद मार्वल की बनाई ये सबसे बेहतरीन फिल्म है. मैं उम्मीद कर रहा हूं कि कोई भी फिल्म में आने वाले सरप्राइज को खराब न करे. ये कॉमिक बुक के फैंस के लिए काफी स्पेशल है.' दूसरे ने ट्वीट किया, 'डेडपूल एंड वुल्वरीन पुरानी यादों से भरी है, जिसका इंतजार आप कर रहे थे. अगर आप भी सुपरहीरो फिल्में देखकर थक चुके हैं, तो आपको हिला देने वाली है. इसे देखकर आप हंसेंगे, रोएंगे और चिल्लाएंगे भी.'
यूजर्स का कहना है कि 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' में खून-खराबा और हिंसा कूट-कूटकर भरी हुई है. एक्शन के साथ-साथ इसमें कॉमेडी भी है. इसे और मजेदार बनाता है फिल्म का साउंड ट्रैक. फिल्म को और ऊंचाई पर ले जाने के लिए इसमें अलग-अलग एक्टर्स के दमदार कैमियो हैं, जो MCU में चल रहे मल्टीवर्स का स्वाद आपको देते हैं. वहीं कई यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने इसे एवरेज और खराब फिल्म बताया है. डायरेक्टर शॉन लेवी की बनाई 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' को X रेटिंग मिली है. ये 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










