
Dahi Handi 2024: कृष्ण भक्तों की टोली आज फोड़ेगी दही हांडी, जानें इस त्योहार का महत्व और इतिहास
AajTak
Dahi Handi 2024: आज दही हांडी का त्योहार मनाया जाएगा. दही हांडी का त्योहार भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. यह पर्व हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है. यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की याद में प्रतिवर्ष मनाया जाता है.
Dahi Handi 2024: आज देश के कई हिस्सों में धूमधाम से दही हांडी का त्योहार मनाया जाएगा. दही हांडी का त्योहार प्रतिवर्ष भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. यह पर्व हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन आता है. दही हांडी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित है. इस त्योहार में दही की एक हांडी को ऊपर टांग दिया जाता है. फिर गोविंदाओं की एक टोली ऊपर बंधी दही की इस हांडी को फोड़ने का प्रयास करती है.
दही हांडी का महत्व (Dahi Handi 2024 Significance) दही हांडी का पर्व द्वापर युग से मनाने की परंपरा चली आ रही है. यह त्योहार भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की याद दिलाता है. जैसे भगवान श्रीकृष्ण अपने बाल स्वरूप में माखन चुराने के लिए मटकी फोड़ देते थे. उसी तरह उनके भक्त कन्हैया की चंचल लीलाओं को याद करते हुए दही की हांडी फोड़कर यह त्योहार मनाते हैं.
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण बचपन में अपने दोस्तों के साथ माखन, मिशरी चुराते थे और अपने दोस्तों में बांटते थे. इसलिए कान्हा को माखन चोर भी कहा जाता है. कहते हैं कि माखन चोरी होने के डर से गोपियां माखन की मटकी को घर में किसी ऊंचे स्थान पर लटका देती थीं. लेकिन कन्हैया अपने मित्रों की सहायता से माखन चुरा ही लेता था.
यह त्योहार महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की कई जगहों जैसे मथुरा, वृंदावन और गोकुल में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस त्योहार पर दही हांडी तोड़ने का कार्यक्रम घंटों तक चलता है. चारों ओर रंग गुलाल उड़ते हैं. पानी की बौछारें होती हैं. कड़ी मशक्कत के बाद गोविंदा दही की हांडी फोड़ने में कामयाब होते हैं.
कैसे मनाते हैं दही हांडी का त्योहार? (Dahi Handi 2024 Festival) दही हांडी का त्योहार बड़े ही जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन दही से भरी एक हांडी को रस्सी से बांधकर ऊंचाई पर टांग दिया जाता है. फिर एक टोली में शामिल गोविंदा बारी-बारी एक दूसरे के कंधों पर चढ़कर ऊंचे स्थान पर बंधी दही हांडी को फोड़ने की कोशिश करते हैं. इस दही हांडी के ऊपर एक नारियल भी रखा जाता है. गोविंदा इसी नारियल से दही की हांडी फोड़ते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










