
DA Hike: महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा, त्यौहारों से पहले सरकार ने दिया तोहफा
ABP News
DA Hike in Maharashtra: मार्च महीने में गुड़ी पड़वा, होली और ईद का त्यौहार है. इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी का इजाफा कर दिया है.
महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा और होली से पहले राज्य के कर्मचारियों और अन्य पात्र कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा किया गया है. महंगाई भत्ता जुलाई 2025 से जोड़कर मिलेगा. महाराष्ट्र के वित्त राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने इसकी जानकारी दी. गुड़ी पड़वा का त्यौहार 19 मार्च को है. महाराष्ट्र में इसे धूमधाम से मनाया जाता है. वहीं होली देशभर में 4 मार्च को मनाया जाएगा. वहीं मार्च महीने ही ईद का त्यौहार भी है.
बुधवार को राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने बताया कि इसका भुगतान फरवरी महीने से नकद में किया जाएगा. जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 तक की अवधि का बकाया मार्च 2026 में गुड़ी पड़वा के अवसर पर वितरित किया जाएगा, जबकि नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक की अवधि के बकाया के संबंध में आदेश अलग से जारी किए जाएंगे. राज्य सरकार के इस फैसले का लाभ 5.16 लाख कर्मचारियों और 8.72 लाख पेंशनर्स को होगा.
पिछले साल भी फरवरी में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया था. तब एकनाथ शिंदे राज्य की कमान संभाल रहे थे. तब कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 12 फीसदी का इजाफा किया गया था.
गुड़ी पड़वा को महाराष्ट्र में नए साल की शुरुआत माना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने पृथ्वी की रचना शुरू की थी, इसलिए यह दिन हिंदू नववर्ष का प्रतीक है. राज्यभर में शोभायात्रा निकाली जाती हैं. पारंपरिक मराठी वेशभूषा में लोग बाइक से परेड निकालते हैं. ये दृश्य सभी को मोहने वाले होते हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












