
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी... अब इनका बढ़ा DA, सैलरी में होगी इतनी बढ़ोतरी
AajTak
केंद्र सरकार ने 7th Pay Commission के कर्मचारियों के बाद अब इन कमर्चारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में इजाफे का ऐलान कर दिया है. इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में एक अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
केंद्र सरकार ने कुछ कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है. महंगाई भत्ते में ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी. इन कर्मचारियों (Employees) के महंगाई भत्ते में 15 फीसदी से लेकर 18 फीसदी तक का इजाफा किया गया है, जिससे इनकी सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी (Salary Hike) हो सकती है. हालांकि इसका लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो 5वें और 6वें वेतन आयोग (6th Pay Commission) के तहत सैलरी मिलती है.
वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के बयान के मुताबिक, इन कर्मचारियों के डीए में इजाफा 6वें वेतन आयोग (6th Pay Commission) और 5वें वेतन आयोग (5th Pay Commission) के तहत किया गया है. 16 नवंबर को जारी ऑफिस मेमोरेडम में कहा गया है कि डिपॉर्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइसजेज के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा हुआ है.
6वें वेतन आयोग के तहत कितना बढ़ा डीए ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑफिस मेमोरेडम में कहा गया है कि छठे वेतन आयोग के पूर्व संशोधित वेतनमान या ग्रेड वेतन पाने वाले पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों (Employee of Public Sector Enterprises) के लिए मौजूदा महंगाई भत्ता 212 फीसदी से बढ़ाकर 230 फीसदी कर दिया है, जिसका मतलब है कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 18 फीसदी का इजाफा किया गया है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी. 18 फीसदी डीए बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में 7 हजार रुपये तक का इजाफा हो सकता है.
5वें वेतन आयोग के तहत डीए मेमोरेडम में कहा गया है कि CDA पैटर्न पे स्केल पर 5वें वेतन आयोग के तहत CPSEs कर्मचारियों के वेतन में इजाफा किया गया है. इन कर्मचारियों को दो पार्ट में बांटा गया है. पहले वे कर्मचारी, जिन्होंने 50 फीसदी डीए मर्जर का लाभ नहीं लिया है. उनके डीए को 462% से बढ़ाकर 477% कर दिया गया है. दूसरी कैटेगरी के तहत 50 फीसदी डीए मर्जर का लाभ लेने वाले कर्मचारियों का डीए 412 फीसदी से बढ़ाकर 427 फीसदी कर दिया गया है.
सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता गौरतलब है कि केंद्र सरकार (Central Government) के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया है. महंगाई भत्ते में ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी है. केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया था, लेकिन छठवें और पांचवे वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान नहीं किया था.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










