Cyclone Senyar की हलचल तेज! इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मैप में देखें तूफान का रूट
AajTak
Cyclone Senyar Tracker: चक्रवाती तूफान सेन्यार इंडोनेशिया से होकर अब दक्षिण-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है. इसके असर से अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और रायलसीमा में अगले 2 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने सतर्क रहने की सलाह दी है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान सेन्यार (Cyclone Senyar) को लेकर अपडेट जारी किया है. भारत के कई राज्यों में इस चक्रवाती तूफान का असर दिखाई दे सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान सेन्यार इंडोनेशिया के तट को पार करने के बाद दक्षिण-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है. अनुमान है कि अगले 2 दिन में ये अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, माहे और रायलसीमा में अपना असर दिखाएगा.
तूफान की हलचल तेज होते ही भारतीय मौसम विभाग ने इन राज्यों और संभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है. चक्रवात सेन्यार, जो फिलहाल मलक्का स्ट्रेट और पूर्वोत्तर इंडोनेशिया के ऊपर है, सबसे पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों पर असर दिखाएगा. IMD ने 27 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
भारत में कहां होगा Cyclone Senyar का असर? IMD के मुताबिक, 29-30 नवंबर के आसपास चक्रवाती तूफान सेन्यार तमिलनाडु या आंध्र प्रदेश के तट से होकर गुजर सकता है, इसीलिए भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. इस दौरान 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मलक्का जलडमरूमध्य, मलेशिया, दक्षिणी अंडमान सागर, निकोबार द्वीप, इंडोनेशिया और थाईलैंड के ऊपर तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तटीय इलाकों में रहने वाले सतर्क रहें. तेज हवाओं और समुद्री लहरों से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाएं. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 27 नवंबर (गुरुवार को) हवाओं की स्थिति और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की स्थिति को देखने के बाद ही साफ होगा कि यह उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर यानी बंगाल-ओडिशा की तरफ बढ़ेगा या नहीं.
Cyclone Senyar: किन राज्यों में असर डालेगा, कितनी रफ्तार होगी? जानिए सारे सवालों के जवाब

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







