
Cyclone Ditwah: सेन्यार के बाद एक और तूफान की दस्तक, इन राज्यों में अलर्ट जारी...
AajTak
Cyclone Ditwah: साइक्लोन सेन्यार के कमजोर पड़ने के बाद अब एक और तूफान बनने की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी है. साथ ही, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. आइए जानते हैं कहां-कहां तेज बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है?
साइक्लोन सेन्यार के कमजोर पड़ने के बाद बंगाल की खाड़ी में नया तूफान बन रहा है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी है. विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट के पास बना डिप्रेशन अब डीप डिप्रेशन में बदल गया है. आईएमडी ने चेतावनी दी है कि इसके अगले 12 घंटों के भीतर चक्रवाती तूफान में बदलने की अधिक संभावना है.
चक्रवात डिटवा यह चक्रवात बनने के बाद ‘साइक्लोन डिटवा’ नाम से जाना जाएगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस हफ्ते के अंत तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश, 80–90 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं और समुद्र में ऊंची लहरें देखने को मिल सकती हैं.
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मौसमी प्रणाली दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के पास से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ती रहेगी और और तीव्र होगी. अधिकांश मॉडल दिखा रहे हैं कि यह मौसमी प्रणाली कम से कम अगले 24 घंटों तक इसी क्षेत्र में बनी रहेगी और मजबूत हो जाएगी.
अधिकारियों ने बताया कि तूफान श्रीलंका के तट के लगभग समानांतर आगे बढ़ेगा और 29 नवंबर तक तमिलनाडु–पुडुचेरी तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा. मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि यह डीप्रेशन अगले दो दिनों तक दक्षिण-पूर्व श्रीलंका और आसपास के समुद्री इलाकों में घूमता रहेगा. इसके बाद यह भारतीय तट की ओर बढ़ेगा.
समुद्र से दूर रहने की सलाह साइक्लोन सेन्यार जो मलक्का जलडमरूमध्य और उत्तर-पूर्वी इंडोनेशिया के हिस्सों में सक्रिय है, अब कमजोर पड़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सेन्यार धीरे-धीरे डीप डीप्रेशन में बदल जाएगा और पूर्व की ओर खिसकते हुए गुरुवार शाम तक कमजोर होकर समाप्त हो जाएगा. कमजोर पड़ने के बावजूद साइक्लोन सेन्यार से आने वाले दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कहीं‑कहीं भारी बारिश हो सकती है
तटीय राज्यों के अधिकारियों ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे लगातार अपडेट पर ध्यान दें, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में जल्दी ही दूसरा तूफान बनने की तैयारी है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







