
Cyclone Ditwah: तमिलनाडु-आंध्र तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात, कई राज्यों में 30 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
AajTak
चक्रवात का रुख उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों की ओर है, जहां 30 नवंबर तक मौसम बेहद खराब रहने की चेतावनी दी गई है. गुरुवार शाम, चक्रवात से उत्पन्न संभावित संकट को देखते हुए तमिलनाडु स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की अध्यक्षता में आपात बैठक बुलाई.
दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में मौसम बिगड़ने के संकेत तेज हो गए हैं. कारण, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव गुरुवार को और संगठित होकर चक्रवात Ditwah में तब्दील हो गया. इस संभावित खतरनाक सिस्टम को देखते हुए मौसम विभाग ने प्री-साइक्लोन अलर्ट जारी कर दिया है. चक्रवात का रुख उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों की ओर है, जहां 30 नवंबर तक मौसम बेहद खराब रहने की चेतावनी दी गई है.
IMD के अनुसार, यह तूफान श्रीलंका के पॉटुविल के पास बना. यह स्थान बाट्टिकलोआ से लगभग 90 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व और चेन्नई से करीब 700 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व की दूरी पर स्थित है. वर्तमान अनुमान बताते हैं कि चक्रवात दित्वाह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 30 नवंबर की सुबह तक तमिलनाडु-पुडुचेरी-दक्षिण आंध्र के तटों के करीब पहुंच जाएगा. हालाँकि, इसके सटीक लैंडफॉल की भविष्यवाणी अभी सिस्टम के आगे बढ़ने की गति और दिशा पर निर्भर करेगी.
इस बीच, कुछ दिन पहले सक्रिय रहा चक्रवात Senyar अब काफी कमजोर पड़ चुका है. मलक्का जलडमरूमध्य में बना इसका अवशेष गहरे दबाव से भी कमजोर होकर सिर्फ डिप्रेशन में बदल गया है और 18 किमी/घंटा की रफ़्तार से पूर्व की ओर बढ़ रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि Ditwah और कमजोर हो रहे Senyar दोनों के संयुक्त प्रभाव से दक्षिण भारतीय राज्यों में व्यापक और भारी बारिश की स्थिति बनेगी.
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 से 30 नवंबर के बीच तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होगी, जबकि कुछ जिलों में 28 और 29 नवंबर को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. दक्षिण आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक जोरदार बारिश की भविष्यवाणी की गई है, वहीं 30 नवंबर को इन इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा संभव है.
केरल और तेलंगाना के लिए भी अलर्ट

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









