
Cyclone Biparjoy का दिल्ली पर भी असर, आसमान में छाए रहेंगे बादल, 3 दिन तक तेज हवाओं-बारिश का अलर्ट
AajTak
Delhi Weather Forecast: दिल्ली में आज यानी 17 जून को आंधी और बारिश की संभावना है. इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा सकती है. वहीं अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी.
बिपरजॉय तूफान तबाही और बर्बादी बरसाते हुए राजस्थान की तरफ बढ़ चला है. राजस्थान के कई इलाकों में आज जबरदस्त बारिश का अनुमान है. लेकिन राजस्थान से आ रही हवाओं से बिपरजॉय का असर दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी को चक्रवात बिपरजॉय के चलते तेज बारिश और हवा के झोंकों ने राहत दिलाई. हालांकि बारिश के बाद ह्यूमिडिटी में भी बढ़त दर्ज हुई.
दिल्ली में प्री-मानसून बारिश चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव में आई और इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो गया, जिससे शहर के कई इलाकों में बारिश देखी गई. ये असर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा. बता दें कि 10 दिनों से अधिक समय तक अरब सागर में मंथन के बाद, बिपरजॉय ने गुरुवार को गुजरात में जखाऊ बंदरगाह के पास लैंडफॉल किया.
कमजोर हो रहा चक्रवात बिपरजॉय लेकिन असर बाकी, आज इन इलाकों में तेज हवाएं और बारिश का रेड अलर्ट
दिल्ली में 19 जून तक बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 17 जून को आंधी और बारिश की संभावना है. इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा सकती है. वहीं अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 19 जून तक आंधी और बारिश का अनुमान जताया गया है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, जो पिछले दिनों 40 डिग्री के पास दर्ज किया जा रहा था.
मॉनसून से पहले दिल्ली में बारिश क्यों?

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








