
Cyber Security Breach: दुश्मन देश के लिए जासूसी! whatsapp के जरिए बड़ी सेंधमारी, शक के घेरे में सैन्य अधिकारी
AajTak
भारत की खुफिया एजेंसियों ने साइबर सिक्योरिटी से जुड़े एक बड़े जासूसी कांड का खुलासा किया है. इस मामले में कुछ सैन्य अधिकारी भी शक के घेरे में हैं. एजेंसी को संदेह है कि आरोपियों ने पड़ोसी देश के लिए जासूसी गतिविधियां की हैं. जानकारी के मुताबिक सेना से जुड़ी साइबर सेंधमारी वाट्सऐप मैसेंजिंग ऐप के जरिए की गई है.
Cyber Security Breach: सुरक्षा एजेंसियों ने साइबर सिक्योरिटी उल्लंघन से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा किया है. सुरक्षा एजेंसियों को इस मामले में कुछ सैन्य अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका है. जांच एजेंसियों को संदेह है कि आरोपियों ने दुश्मन देश के लिए जासूसी गतिविधियां की हैं. जानकारी के मुताबिक सेना से जुड़ी साइबर सेंधमारी वाट्सऐप मैसेंजिंग ऐप के जरिए की गई है.
सूत्रों के मुताबिक इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. संवेदनशील मसला होने के कारण जांच एजेंसियों ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है. एजेंसी के मुताबिक मामले की जांच अभी जारी है. इसलिए अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती.
जानकारी के मुताबिक चीन और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े लोग आए दिन सैन्य अधिकारियों से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ने का प्रयास करते रहते हैं. वे इसके जरिए सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां निकालने की कोशिश करते हैं. हालांकि, ज्यादातर केस में उनकी कोशिश विफल हो जाती है, लेकिन कुछ अधिकारी इसका शिकार भी हो जाते हैं.
बता दें कि भारतीय सेना लगातार पड़ोसी देशों के हैकर्स के निशाने पर है. इससे पहले एक नए हैकिंग सॉफ्टवेयर का खुलासा हुआ था, जिसके निशाने पर भारतीय सेना और डिप्लोमैट्स थे. रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय सेना के जवानों और डिप्लोमैट्स को टर्गेट करने वाले हैकर्स के ग्रुप ने CapraRAT नाम का एक मालवेयर तैयार किया था.
इस मालवेयर की मदद से Android डिवाइसेस को हैक किया जा सकता है. यह एक Remote Access Trojan (RAT) है, जो यूजर्स की लोकेशन, कॉन्टैक्ट नंबर और कॉल हिस्ट्री समेत कई पर्सनल डिटेल्स चोरी कर सकता है.
चुरा सकते हैं पर्सनल डेटा

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











