
Cyber Fraud का नया केस: आया एक कॉल, पहले कराया लोन और फिर उड़ा लिए 7.50 लाख
AajTak
साइबर फ्रॉड का नया मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को बड़े ही अनोखे तरीके से ठगा गया है. दरअसल, स्कैमर्स ने विक्टिम को 7.50 लाख रुपये का चूना लगा दिया. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह रकम लोन लेकर उड़ाई है. इस लोन की जानकारी विक्टिम को बैंक का मैसेज आने के बाद लगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
साइबर फ्रॉड की वजह से बहुत लोगों को अपनी मेहनत की कमाई गंवानी पड़ रही है. आज हम आपको साइबर फ्रॉड के नए केस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक यूजर्स को सोशल मीडिया पर बैंकिंग संबंधित मदद मांगनी महंगी पड़ी. फिर वह 7.50 लाख रुपये की ठगी के शिकार हो गए.
दरअसल, 26 साल के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व नाम Twitter) पर प्राइवेट सेक्टर के बैंक से संपर्क करने की कोशिश की. दरअसल, वह बैंक अकाउंट को लेकर टेक्नीकल मदद चाहता था, लेकिन मदद मिलने की जगह वह एक साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया.
दरअसल, साइबर फ्रॉड की कहानी एक बैंक अकाउंट ओपेन करने से शुरू होती है. जहां विक्टिम एक प्राइवेट सेक्टर के बैंक में अपना सैलेरी अकाउंट ओपेन करना चाहते है, लेकिन उसे कुछ परेशानी का सामना करना पड़ता है.
इसके बाद वह 4 अक्टूबर के दिन करीब सुबह 11 बजे X प्लेटफॉर्म पर प्राइवेट बैंक को टैग करते हुए मदद मांगता है. पोस्ट में वह लिखता है कि उसे अकाउंट ओपेन करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
X पर पोस्ट करने के बाद विक्टिम के पास एक एक डायरेक्ट मैसेज आता है. इसके बाद दोनों के बीच में फोन कॉल पर बात होती है. फिर स्कैमर्स मदद करने का वादा करता है. फोन कॉल पर बातचीत के दौरान स्कैमर्स विक्टिम को अपने फोन में एक ऐप इंस्टॉल करने का कहता है. इसके बाद वह विक्टिम से ऐप पर कुछ क्यूमेंट और बैंक डिटेल्स मांगता है.
फोन में ऐप इंस्टॉल करने के साथ ही स्कैमर्स को विक्टिम के फोन का रिमोट एक्सेस मिल गया. इसके बाद स्कैमर्स ने यूजर्स के बैंक डिटेल्स को एक्सेस कर लिया.इसके बाद उनके नाम से दो लोन उठा लिए. फिर विक्टिम को मैसेज मिला, फिर उन्हें पता चला कि स्कैमर्स ने उनके नाम से लोन पास करा लिया और उन्हें ठग लिया है. इसके बाद वह पुलिस के पास गए और पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










