
Cyber Crime: 55 साल से ऊपर के लोगों को फंसाकर ऐंठ लिए 2 मिलियन डॉलर, जानें क्या है 'Hi Mum' कोड?
AajTak
साइबर क्राइम करने वाले जालसाजों ने ठगी करने का नया पैंतरा निकाला है. ऑस्ट्रेलिया में इसको 'Hi Mum' स्कैम कहा जा रहा है. वहां अब तक इसके जरिए दो मिलियन डॉलर से ज्यादा की चोरी की जा चुकी है. फ्रॉड करने वाले बुजुर्गों को इसका निशाना बना रहे हैं. इसको लेकर प्रशासन की ओर से कुछ एडवाइजरी भी जारी की गई हैं.
ऑनलाइन ठगों ने अब फ्रॉड करने का नया तरीका निकाला है. इस समय विदेशों में 'Hi Mum' कोड से काफी फ्रॉड को रहे हैं, जिसको देखते हुए इसे स्कैम कहा जा रहा है. इसको लेकर मोबाइल फोन यूज करने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. इसमें अपराधी अज्ञात मोबाइन नंबर से मैसेजिंग एप्पलिकेशन पर व्यक्ति का बेटा या बेटी होने का दावा करने वाला टेक्स्ट मैसेज भेजता है.
इसमें वो बताता है कि उनके बेटे या बेटी का फोन गुम हो गया है और वो बताते हैं कि वो पुराने नंबर हटा दें और नया नंबर सेव कर लें. एक बार जब पीड़ित बातचीत में शामिल हो जाता है, तो अपराधी पैसे उधार लेने या उनकी ओर से भुगतान करने के लिए कहेगा. इसमें आम तौर पर एक बहाना शामिल होगा कि उन्हें इसकी आवश्यकता क्यों है - उदाहरण के लिए, नए मोबाइल फोन पर ऑनलाइन बैंकिंग नहीं चल पा रही है, वगैरह.
ऑस्ट्रेलिया के साइबर क्राइम स्क्वाड कमांडर, डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट मैथ्यू क्राफ्ट ने कहा कि यह घोटाला दुनिया भर के माता-पिता के लिए महंगा होता जा रहा है. क्राफ्ट ने कहा कि पहले Hi Mum घोटाले के शिकार विदेशों में हुए थे, लेकिन मई के बाद से हमने न केवल NSW में बल्कि पूरे ऑस्ट्रेलिया में मामले बढ़े हैं.
उन्होंने कहा कि हम लोगों को जालसाजों द्वारा किए गए संदिग्ध व्यवहारों को देखने के बारे में बताते हैं, जिनमें फोन पर बात नहीं करना शामिल है. अगर आपको मोबाइल पर संदिग्ध मैसेज मिलता है, विशेष रूप से सोशल मीडिया का मैसेजिंग ऐप से तो अपने रिश्तेदार से बात करें और कॉल करने के लिए कहां कि यह वास्तव में वही हैं. बीते कुछ महीनों में इस घोटाले से ऑस्ट्रेलिया में करीब दो मिलियन डॉलर का फ्रॉड हुआ है. ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी के मुताबिक, इसमें सबसे ज्यादा 55 साल से अधिक उम्र के लोग फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं, जिनमें अधिकतर मां-बाप शामिल हैं क्योंकि वो बच्चों के लिए तुरंत रुपये भेज देते हैं.
इनमें सबसे ज्यादा केस NSW और विक्टोरिया में सामने आए हैं, जिसके बाद पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और क्लींसलैंड की जगह है. Hi Mum से फ्रॉड करने वाले पैसा मिलने पर बैंक खातों से रुपये क्रिप्टो करेंसी में ट्रांसफर कर लेते हैं और पीड़ितों को अपना पैसा वापस पाने की संभावना नहीं होती है. जिन लोगों ने किसी घोटाले में पैसा गंवा दिया है, उन्हें जल्द से जल्द अपने बैंक या वित्तीय संस्थान से संपर्क करना चाहिए और पुलिस को मामले की सूचना देनी चाहिए.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






