CUET Exam 15 July: आ गए एडमिट कार्ड, 3 सेक्शन में होंगे एग्जाम, ऐसे मिलेंगे नंबर
AajTak
CUET Exam 15 July: नये शेड्यूल के अनुसार, अब प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई से 20 अगस्त के बीच आयोजित होगी. आइए जानते हैं इस परीक्षा से जुड़ी खास बातें, कैसे तीन सेक्शन में होंगी परीक्षा, और क्या होगी मार्किंग स्कीम...
CUET UG 2022: सीयूईटी परीक्षा 15 जुलाई से आयोजित होगी, इसके एडमिट कार्ड आज शाम छह बजे से एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे. इसके अलावा ग्रेजुएट एडमिशन के लिए पहली बार आयोजित हो रहे कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2022) के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है. परीक्षा अब 10 अगस्त के बजाय 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसकी विस्तृत जानकारी जारी की है.
नये शेड्यूल के अनुसार, अब प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई से 20 अगस्त के बीच आयोजित होगी. आइए जानते हैं इस परीक्षा से जुड़ी खास बातें, कैसे तीन सेक्शन में होंगी परीक्षा, और क्या होगी मार्किंग स्कीम...
ऐसा होगा एग्जाम का पैटर्न
परीक्षा को 3 अलग-अलग सेक्शन में विभाजित किया गया है: सेक्शन 1 में भाषा, सेक्शन 2: डोमेन-स्पेसिफिक और सेक्शन 3: जनरल एबिलिटी टेस्ट है. इसके प्रत्येक सेक्शन की तैयारी स्पेसिफिक जरूरत के आधार पर होनी चाहिए.
सेक्शन 1: लैंग्वेज सेक्शन में छात्र द्वारा चुनी गई भाषा की पूरी समझ होना और व्याकरण का संपूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है. रीडिंग कंप्रेहेंसन स्किल्स विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए.
सेक्शन 2: डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट और सेलेक्टेड सब्जेक्ट और चयनित विषय के पाठ्यक्रम का पहले पूरी तरह से विश्लेषण करना होगा. उसके बाद, तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों का रेफरेंस दिया जाना चाहिए क्योंकि वे एक मजबूत आधार बनाने में मदद करेंगी. इसके अलावा, छात्रों को अपने स्वयं के नोट्स से अधिक से अधिक MCQ प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









