
CTET Jan 2024 Exam Tomorrow: परीक्षा में बैठने वाले छात्र ध्यान रखें ये बातें, वर्ना होगी दिक्कत
AajTak
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 एग्जाम रविवार, 21 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी निकालकर रख लें साथ ही गाइललाइंस को भी पढ़ लें.
CTET Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) रविवार यानी 21 जनवरी को सीटीईटी 2024 परीक्षा आयोजित करने वाला है. उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर सीटीईटी प्रवेश पत्र ले जाना होगा. बिना एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के बिना परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी. CTET 2024 एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर उपलब्ध हैं. जो भी छात्र इस परीक्षा में बैठने वाले हैं वह एडमिट कार्ड निकालकर रखें.
परीक्षा की टाइमिंग:
2024 में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी - पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए). उम्मीदवारों को पेपर 2 के लिए सुबह 7:30 बजे और पेपर 1 के लिए दोपहर 12 बजे सीटीईटी परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा. सीटीईटी पेपर 2 सुबह 9:30 बजे और पेपर 1 दोपहर 2 बजे शुरू होगा. परीक्षा शुरू होने के समय के बाद रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
सीटीईटी परीक्षा कक्ष में ये आइटम ले जाने की मनाही है:
कोई भी स्टेशनरी वस्तु जैसे पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक थैली, लेखन पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, कार्डबोर्ड आदि ले जाने की अनुमति नहीं है.
कोई भी संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड ले जाने पर सख्त कार्यवाई की जाएगी. कोई भी घड़ी, कलाई घड़ी, बटुआ, चश्मा, हैंडबैग, सोना आदि आभूषण ले जाना मना है. कोई अन्य वस्तु जिसका उपयोग अनुचित साधनों के लिए और संचार उपकरणों या गैजेट्स जैसे कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस आदि को छिपाने के लिए किया जा सकता है ले जाना मना है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








