
CTET Exam 2023: उपस्थिति 80 प्रतिशत रही, जानें कब और कैसे अपना रिजल्ट देख सकेंगे अभ्यर्थी
AajTak
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET August 2023) में कुल 80 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही. माना जा रहा है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में इसका परिणाम घोषित किया जा सकता है. पिछले साल की तरह इस वर्ष भी अभ्यर्थी अपना डिजिटल अंकपत्र और पात्रता प्रमाण पत्र डिजिलॉकर जरिए डाउनलोड कर सकेंगे.
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET August 2023) आज रविवार यानी 20 अगस्त 2023 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई. CBSE के मुताबिक, इस परीक्षा में कुल 80 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही. परीक्षा के लिए पूरे देश में 136 शहरों में 3,121 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इसके लिए 141 शहर समन्वयक, 3121 केंद्र अधीक्षक, 3506 प्रेक्षकों और 599 सीबीएसई अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती की गई है.
कैसा होता है सीटेट एग्जाम?
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET Exam) में दो पेपर होते हैं. पेपर-I कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए और पेपर-II 6वीं से 8वीं क्लास के बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा है. निर्धारित योग्यता को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को दोनों पेपर में शामिल होने की सुविधा दी गई है.
डिजिलॉकर के जरिए अंकपंत्र डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी
पिछले साल की तरह इस वर्ष भी सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के अभ्यर्थी डिजिटल अंकपत्र और पात्रता प्रमाण पत्र डिजिलॉकर के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे. सभी उपस्थित अभ्यर्थियों के डिजिलॉकर खाते बनाए जाएंगे.
अभ्यर्थियों को खाता क्रेडेंशियल्स की जानकारी उनके सीबीएसई के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दी जाएगी. इन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से ही अभ्यर्थी अपने डिजिटल अंक-पत्र और पात्रता प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. माना जा रहा है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में इसका परिणाम जारी किया जा सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










