
CT 2025: 'श्रेयस अय्यर को बाहर बैठाने का...', गौतम गंभीर ने दिया स्टार क्रिकेटर पर बड़ा बयान, कहा-किसी का चूकना किसी के लिए अवसर
AajTak
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर हमेशा ‘प्लानिंग’ का हिस्सा थे. वह इस महीने होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे.
भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है कि श्रेयस अय्यर को उनकी शानदार फॉर्म के बावजूद वनडे टीम से बाहर रखा गया है. उन्होंने कहा कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला दाएं हाथ का यह बल्लेबाज हमेशा ‘प्लानिंंग’ का हिस्सा था. इस महीने होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में वह महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे.
इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में भारत की 3-0 की जीत के दौरान अय्यर शानदार फॉर्म में दिखे. नागपुर में 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 19 रनों पर 2 विकेट गंवाने के बाद उन्होंने पलटवार करते हुए 36 गेंदों में 59 रनों की आक्रामक पारी खेली. उन्होंने अगले दो मैचों में 44 और 78 रन बनाए.
अय्यर ने ऐसा कहकर हलचल मचा दी थी...
पहले मैच के बाद अय्यर ने यह कहकर हलचल मचा दी थी कि उन्हें टीम में तभी शामिल किया गया जब विराट कोहली घुटने में दर्द के कारण मैच से बाहर हो गए. इससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि अगले दो मैच में कोहली की वापसी पर उन्हें बाहर किया जा सकता है.
बुधवार को तीसरे और अंतिम मैच के बाद गंभीर ने कहा, ‘पूरी सीरीज के दौरान उन्हें बाहर बैठाने की योजना नहीं थी. हम पहले मैच में यशस्वी (जायसवाल) को मौका देना चाहते थे और देखना चाहते थे कि वह क्या कर सकते हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में वह बहुत अच्छी फॉर्म में थे.’
अय्यर को आखिरकार जायसवाल पर तरजीह दी गई और गंभीर ने उन्हें टीम में ‘महत्वपूर्ण खिलाड़ी’ बताया.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












