
Cryptocurrency ने निवेशकों को किया कंगाल, Bitcoin 20,000 डॉलर से नीचे लुढ़का
AajTak
क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू में लगातार कमी आने की वजह एक्सपर्ट महंगाई के लगातार बढ़ने को बता रहे हैं. महंगाई को कंट्रोल करने के लिए केंद्रीय बैंक ब्याज दर बढ़ा रहे हैं और इनकी वजह से बिटकॉइन से लेकर अन्य क्रिप्टोकरेंसी को भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है.
क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट करने वालों को अब हर रोज नया झटका लग रहा है. वजह, कभी इन्वेस्टमेंट पर रिटर्न के मामले में बुलंदियों को छू रही मशहूर क्रिप्टोकरेंसी हर रोज एक नए निचले स्तर पर जा रही हैं. यही हाल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का है, और अब इसका रेट 20,000 डॉलर से भी नीचे आ चुका है.
इथेरियम में भी आई बड़ी गिरावट कॉइन मार्केट कैप के आंकड़ों के मुताबिक अभी बिटकॉइन की वैल्यू 19,322 डॉलर के आसपास है. वहीं इथेरियम की वैल्यू भी टूटी है. दुनिया की दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम (Ethereum) का मूल्य अभी 1,007 डॉलर के निचले स्तर तक आ गया है. इन क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू में इस गिरावट से इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन भी काफी नीचे आ गया है.
इतना रह गया Bitcoin MCap पिछले 24 घंटे के भीतर ही Bitcoin का भाव 8.28% टूटा है, जबकि 7 दिन में यह 30% से ज्यादा गिर चुका है. इस तरह अब बिटकॉइन का एमकैप केवल 367.68 अरब डॉलर रह गया है. इसी तरह इथेरियम का भाव भी बीते 24 घंटे में 8.30% और 7 दिन में 35% से ज्यादा गिरा है. इस तरह इसका एमकैप (Ethereum MCap) अब 121.95 अरब डॉलर रह गया है.
क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू में लगातार कमी आने की वजह एक्सपर्ट महंगाई के लगातार बढ़ने को बता रहे हैं. महंगाई को कंट्रोल करने के लिए केंद्रीय बैंक ब्याज दर बढ़ा रहे हैं और इनकी वजह से बिटकॉइन से लेकर अन्य क्रिप्टोकरेंसी को भारी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है. वहीं लगातार गिरावट की वजह से निवेशक भी क्रिप्टोकरेंसी से दूरी बना रहे हैं और जोखिम को कम कर रहे हैं.
पिछले 24 घंटे की सबसे बड़ी गिरावट क्रिप्टोकरेंसी में पिछले 24 घंटे में सबसे बड़ी गिरावट सेल्सियस में देखी गई है. इसका भाव 18.47% गिरा है. अब इसका भाव 53 सेंट रह गया है. वहीं एमकैप के हिसाब से बिटकॉइन और इथेरियम के बाद BNB, XRP, Solana, Polkadot और Tron जैसी क्रिप्टोकरेंसी का स्थान है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










