
Crying And Exams Related Dreams: सपने में रोना किस बात का है संकेत, जानें शुभ है या अशुभ
AajTak
स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का एक खास अर्थ होता है. व्यक्ति कैसे सपने देखता है, इसका उसके जीवन से कहीं ना कहीं संबंध होता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ सपनों की श्रेणी में आते हैं. मनुष्य हर तरह के सपने देखता है. ऐसे में कुछ लोग सपने में खुद को रोता हुआ देखते हैं तो कई सपने पढ़ाई से संबंधित भी होते है. आइए जानते हैं इन सपनों का व्यक्ति के वास्तविक जीवन से क्या संबंध होता है.
स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का एक खास अर्थ होता है. व्यक्ति कैसे सपने देखता है, इसका उसके जीवन से कहीं ना कहीं संबंध होता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ सपनों की श्रेणी में आते हैं. मनुष्य हर तरह के सपने देखता है. ऐसे में कुछ लोग सपने में खुद को रोता हुआ देखते हैं तो कई सपने पढ़ाई से संबंधित भी होते है. आइए जानते हैं इन सपनों का व्यक्ति के वास्तविक जीवन से क्या संबंध होता है. अगर आप सपने में रोना देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह असल जिंदगी में आपके मान सम्मान में वृद्धि का संकेत होता है. इस सपने के अनुसार कहा जा सकता है कि जल्द ही समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. स्वप्न शास्त्र बताता है कि सपने में रोते हुए देखना वास्तविकता में कुछ शुभ होने का सूचक माना जाता है. यह लोगों में महज एक धारणा बनी हुई है कि जब किसी को अपने सपनों में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, तो इसका मतलब वास्तविकता में उनके जीवन में कुछ अच्छा होने की संभावना होती है. अगर सपने में आप किसी दूसरे व्यक्ति को रोते हुए देखते हैं तो यह दुख का संकेत देता है. ऐसे सपने से जागने के बाद व्यक्ति को स्वयं की भावना को ध्यान में रखना चाहिए. अगर इससे किसी को घबराहट महसूस हो तो सपने में रोने का मतलब किसी खतरे की ओर संकेत कर सकता है. लेकिन कोई व्यक्ति पूरे दिन उसी सपने के बारे में सोचकर चिंतित महसूस करता है, तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति के जीवन में ऐसा समय आने वाला है जो उसके या उसके करीबी लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










