
CRPF के डिप्टी कमांडेंट के घर घुसे बदमाश, मां चीखी-चिल्लाई तो मजदूरों ने ऐसे की मदद
AajTak
मुजफ्फरपुर में कुछ बदमाशों ने CRPF के डिप्टी कमांडेंट के पैतृक घर में घुसकर लूटपाट करने की कोशिश की. उनकी मां को बंधक बनाकर वे लोग लूटपाट कर ही रहे थे कि पास में काम कर रहे मजदूर वहां आ पहुंचे. उन्हें देखते ही बदमाश वहां से हवाई फायर करते हुए फरार हो गए. तीन महीने पहले भी डिप्टी कमांडेंट के घर चोरी हुई थी. यह पूरा वाकया सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुआ है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार को कुछ अज्ञात अपराधी दिनदहाड़े सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट के पैतृक घर में घुस गए. उन्होंने पहले अधिकारी की मां को बंधक बनाया. फिर लूटपाट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की. लेकिन डिप्टी कमांडेंट के घर के पड़ोस में कुछ मजदूर काम कर रहे थे. उन्हें जब चीखने-चिल्लाने की आवाजें आईं तो वे भी वहां आ पहुंचे और बदमाशों को भगा दिया. जाते-जाते बदमाश वहां हवाई फायर करते हुए निकले.
यह पूरा वाकया सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुआ है. जानकारी के मुताबिक, घटना गोबरसही रोड स्थित आनंद नगर रोड नंबर एक की है. यह सिकंदराबाद में पोस्टेड सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट शशांक शेखर का पैतृक गांव है. यहां उनकी मां और पूरा परिवार रहता है. रविवार के दिन कुछ बदमाश शशांक शेखर के घर में आ धमके. बदमाशों को देखते ही शशांक की मां पूनम राय चीखने-चिल्लाने लगीं. बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया. फिर घर में लूटपाट करने लगे.
लेकिन पूनम की चीख-पुकार सुनकर शशांक के घर के पास काम कर रहे कुछ मजदूर और आस-पास के लोग वहां आ पहुंचे. उन्हें देखते ही बदमाशों की हवाइयां उड़ गईं. बदमाश फिर हवाई फायर करते हुए वहां से फरार हो गए. इस तरह मजदूरों और कुछ लोगों ने बदमाशों के मनसूबों पर पानी फेर दिया. हालांकि, चोरों ने शशांक की मां का मोबाइल और पर्स चुरा लिया था. पर्स के अंदर कुछ कैश और गहने थे.
सूचना पर सदर थाना के प्रशिक्षु दारोगा भास्कर कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और छानबीन की. घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि बदमाशों के बारे में कुछ पता लग सके. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है.
डिप्टी कमांडेंट शशांक शेखर के पिता सत्यनारायण सिंह ने बताया कि उन्हें दरभंगा के लहेरिया सराय स्थित रेस्तरां के लिए कुछ सामान भेजना था. इसकी खरीदारी के लिए वह घर से बाहर थे. अचानक पड़ोसी के मोबाइल से घटना की जानकारी मिली. इसके बाद वह आनन-फानन में घर पहुंचे. उस वक्त उनकी पत्नी पूनम राय बदहवास घर में बैठी थी. आसपास के लोग भी आ चुके थे. उनकी पत्नी ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे चार युवक गेट खोलकर घर में घुसे. चाकू की नोंक पर उन्हें बंधक बनाया गया. इसके बाद मुंह में कपड़ा डालकर मुंह को भी बांध दिया.
मजदूरों और आस-पास के लोगों की सूझबूझ से रुकी लूटपाट

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







