
CRPF अपने नए डीजी जीपी सिंह को खुद देना चाहती है VIP सुरक्षा, गृह मंत्रालय से मांगी अनुमति
AajTak
असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह को केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ का नया डीजी नियुक्त किया है. इसके बाद सीआरपीएफ ने गृह मंत्रालय से उनकी सुरक्षा ट्रांसफर किए जाने की अनुमति मांगी है. अभी जीपी सिंह को केंद्र सरकार की तरफ से जेड सिक्योरिटी कवर मिली हुई है और सीआईएसएफ की वीआईपी सिक्योरिटी कवर उन्हें दी गई है. अब सीआरपीएफ अपने नए डीजी को खुद वीआईपी सुरक्षा कवर देना चाहती है.
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने गृह मंत्रालय से अपने नए महानिदेशक (डीजी) जीपी सिंह की वीआईपी सुरक्षा कवर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से सीआरपीएफ में ट्रांसफर करने की अनुमति मांगी है. यह जानकारी रविवार को आधिकारिक सूत्रों ने दी हैं.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक गृह मंत्रालय ने 19 जनवरी को जीपी सिंह को सीआरपीएफ के नए डीजी के रूप में नियुक्त किया था और वह इस सप्ताह अपना कार्यभार संभाल सकते हैं. जीपी सिंह 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं और वर्तमान में असम के पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं.
सिक्योरिटी कवर ट्रांसफर करने की मांग
सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ ने गृह मंत्रालय से अनुरोध किया है कि उसके नए डीजी का सुरक्षा कवर सीआईएसएफ से ट्रांसफर कर उसके वीआईपी और उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की सुरक्षा शाखा को सौंपा जाए.
जीपी सिंह, पहले एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) में सेवा दे चुके हैं. उन्हें पूर्वोत्तर राज्यों और जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ का जेड श्रेणी का सशस्त्र सुरक्षा कवर प्राप्त है. देश के अन्य हिस्सों में उन्हें वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.
उन्हें यह सुरक्षा कवर कुछ साल पहले संभावित खतरों को देखते हुए दी गई थी. उनके असम पुलिस में कार्यकाल और एनआईए में काम करने को लेकर उन्हें राष्ट्र विरोधी तत्वों से खतरा होने की आशंका थी. बता दें कि सीआईएसएफ के पास भी एक वीआईपी सुरक्षा यूनिट है. सीआरपीएफ ने गृह मंत्रालय से आग्रह किया है कि नए डीजी की सुरक्षा की जिम्मेदारी उसकी वीआईपी सुरक्षा शाखा को दी जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










