
Creta-Sierra को देगी टक्कर... कंपनी ने तैयार किया प्लान, जल्द लॉन्च होगी ये कार
AajTak
Hyundai Creta और Tata Sierra के सेगमेंट में एक नए प्लेयर की एंट्री होने वाली है. इस पॉपुलर सेगमेंट में JSW-MG मोटर्स अपनी नई कार लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है, जो उनकी मौजूदा Astor को रिप्लेस करेगी. कंपनी की नई कार पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों ही वर्जन में आ सकती है, जो ग्लोबल मार्केट में मिलने वाली MG One पर बेस्ड होगी.
JSW-MG भारतीय बाजार में एक नई कार लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है. ये कार उस सेगमेंट में आएगी, जिसमें सबसे ज्यादा कंपटीशन है. JSW-MG एक नई SUV प्लान कर रहे हैं, जो Hyundai Creta को टक्कर देगी. ये कार भारतीय बाजार में मौजूद MG Astor को रिप्लेस करेगी.
कंपनी ने 6 साल पहले ZS EV को लॉन्च किया था. बाद में इसके ICE वर्जन यानी Astor को लॉन्च किया गया. हालांकि, Astor को कभी वो सफलता नहीं मिली, जो इस सेगमेंट की दूसरी कार्स ने हासिल की. अब कंपनी इसकी जगह दूसरी कार को मैदान में उतारने वाली है.
JSW-MG की ओर से आने वाली नई मिडसाइज SUV ब्रांड के SIGMA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. इस प्लेटफॉर्म पर ही कंपनी की 4.5 मीटर लंबी MG One SUV बेस्ड है, जो ग्लोबल मार्केट में बिकती है. SIGMA प्लेटफॉर्म पर ICE इंजन, प्योर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड तीनों तरह की कार डेवलप की जा सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Sierra-Creta की बिगड़ेगा गेम! 17 मार्च को लॉन्च होगी लीजेंडरी SUV
इसका फायदा उठाकर कंपनी भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कंज्यूमर्स के साथ ही ICE यूजर्स को भी टार्गेट कर पाएगी. ऐसा ही कुछ कंपनी ने MG Astor के साथ भी प्लान किया था. जहां Astor को पेट्रोल गाड़ियों के कंपटीशन में उतारा गया था, जबकि ZS EV को इलेक्ट्रिक सेगमेंट के लिए तैयार किया गया था.
अपकमिंग कार में नेक्स्ट जनरेशन टेक और फीचर्स होंगे. Hyundai Creta को टक्कर देने के लिए MG नई कार को लेकर आएगी. हालांकि, इस वक्त ये कन्फर्म नहीं है कि ये कार कैसी दिखेगी. रिपोर्ट्स की मानें तो कार ग्लोबल मार्केट में मिलने वाली MG One पर बेस्ड होगी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









