
Covid Vaccination LIVE: देशभर में वैक्सीनेशन के नए मैराथन का आगाज, UP में 2150 केंद्रों में टीकाकरण अभियान शुरू
ABP News
Corona Vaccination for Children: 15 साल से बड़े बच्चों को कोरोना का टीका लगना आज से शुरू हो गया है. कोविन ऐप पर अबतक 8 लाख से ज्यादा युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है.
15-18 Age Group Vaccination LIVE: 15 से 18 साल के बच्चों के लिए कोविड के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान आज से शुरू हो गया है. ये पूरी कवायद बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए है. वहीं दूसरी तरफ देश में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है.
भारत में पिछले साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी. अब तक 90 फीसदी से अधिक नागरिकों को पहली खुराक और 65 फीसदी लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है. राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के तहत, तीन नवंबर को 'हर घर दस्तक' अभियान लागू किया गया था.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












