
Covid Vaccination: देश में कोविड-19 टीकों की अब तक 105 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं
ABP News
Covid Vaccination: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अब तक कोरोना से बचाव वाले टीकों की 105 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं.
Covid Vaccination: भारत में शुक्रवार तक कोविड-19 से बचाव वाले टीकों की 105 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं. यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी. मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को शाम सात बजे तक देश में टीकों की 51 लाख से अधिक (51,59,251) खुराक दी जा चुकी हैं, यह संख्या अभी और बढ़ सकती है. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्विट कर कहा, ''भारत के COVID19 टीकाकरण अभियान को नई ऊंचाई मिलने पर लोगों को बधाई.''
गौरतलब है कि देश में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को खुराक देने के साथ शुरू हुई थी.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












