
COVID-19 की चौथी लहर का खतरा, तमिलनाडु में 72 छात्र और स्टाफ हुए पॉजिटिव
AajTak
COVID 19 Cases in India, COVID-19 Latest News: कोरोना वायरस के नए मामलों में कोविड संक्रमण के हल्के लक्षण मिल रहे हैं. भारत में कोरोनावायरस केस की संख्या बढ़कर 4,30,98,743 हो गई
कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ रहा है. तमिलनाडु के चेंगलपट्टू के सत्यसाई मेडिकल कॉलेज में चार दिनों के दौरान 72 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. हालांकि इसमें कितने कॉलेज स्टाफ के लोग और कितने स्टूडेंट्स हैं, इसकी पुष्टि होना बाकी है. इससे पहले चेन्नई में 34 मामले थे और चेंगलपट्टू में 16 मामले थे. वहीं 6 मई तक 474 एक्टिव केस थे.
पिछले 4 दिनों में कोरोना से प्रभावित छात्रों और कर्मचारियों की संख्या की पहचान की गई जहां सरकार ने परिसर में 972 लोगों का कोविड टेस्ट किया है. तमिलनाडु राज्य में 6 मई को 64 नए कोविड मामले सामने आए हैं. लगातार बढ़ रहे कोविड पॉजिटिव मामले चौथी लहर की ओर इशारा कर रहे हैं.
पंजाब और झारखंड में भी कोविड पॉजिटिव हुए छात्र इससे पहले पंजाब के पटियाला और हाल ही में झारखंड के चतरा जिले में कोविड पॉजिटिव मामले सामने थे. पटियाला में राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में दो ही दिनों में कोविड -19 के 60 मामले सामने आए, जिससे यूनिवर्सिटी अथॉरिटीज ने कॉलेज कैंपस को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था. इसके अलावा यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को 10 मई तक छात्रावास खाली करने का निर्देश दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, संक्रमित छात्रों में हल्के लक्षण दिखाई दिए और उन्हें अलग-अलग ब्लॉक में आइसोलेशन में रखा गया है.
दूसरी ओर, पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के चतरा जिले के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल से पिछले दिनों में कोविड -19 के 11 मामले सामने आए. इनमें कक्षा 12वीं की 8 छात्राएं और कक्षा 11वीं की दो छात्रों को कोविड -19 पॉजिटिव पाया गया, जबकि एक अन्य को गुरुवार को कोविड -19 पॉजिटिव मिली.
भारत में कोविड-19 के नए मामले भारत ने शनिवार (7 मई 2022) को पिछले 24 घंटों में 3,805 नए COVID-19 मामले दर्ज किए, जिससे कोरोनावायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,98,743 हो गई है. देश में 22 कोविड से संबंधित मौतें भी दर्ज की गईं, जिससे कुल मौतों की संख्या 5,24,024 पहुंच गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, डेली पॉजिटिव रेट 1.07 प्रतिशत था, जबकि वीकली पॉजिटिव रेट 0.70 फीसदा था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










