
Coronavirus Update: दिल्ली में पाबंदियों की नई किश्त, नहीं बंद होंगे स्कूल
AajTak
दिल्ली में कोरोना के केस एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में दिल्ली में फिर पाबंदियां का दौर शुरू हो गया गया है. DDMA की बैठक में मास्क अनिवार्य करने पर सहमति बनी है. इसके अलावा DDMA मास्क न पहनने पर 500 रुपए के जुर्माने के नियम को फिर लागू कर सकता है. डीडीएमए की बैठक में टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर देने पर विचार बन रहा है. वहीं, बैठक में फैसला हुआ है कि कोरोना के चलते अब स्कूल बंद नहीं किए जाएंगे. हालांकि, स्कूलों के लिए अलग से एसओपी जारी की जाएगी. इसमें कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने पर जोर दिया जाएगा. साथ ही सार्वजनिक जमावड़ों पर नजर रखी जाएगी.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











