
Coronavirus: Oxygen की आपूर्ति के लिए India की मदद करेगा US, भेजेगा एक्सपर्ट्स टीम
Zee News
Oxygen Supply Chain In India: अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि भारत ने पिछले साल हमारी मदद की थी. हमारे लिए महामारी के सबसे बुरे दिनों के दौरान अमेरिका को मेडिकल इक्विपमेंट्स भेजे थे. हम उसी तरह की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं.
वाशिंगटन: अमेरिका (US) के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) का प्रशासन भारत में लोगों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति (Oxygen Supply Chain) बढ़ाने और दुनिया में कोविड-19 (Covid-19) महामारी के अब तक के सबसे विकट प्रकोप के खिलाफ सफल लड़ाई छेड़ने के लिए काम कर रहा है. यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलेपमेंट (USAID) के एक अधिकारी ने यह बात कही. भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के 3,86,452 नए मामले सामने आए, जो अब तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 1,87,62,976 पर पहुंच गए. देश में 31 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है. एक दिन में 3,498 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2,08,330 पर पहुंच गई है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



