
Coronavirus Omicron Live Updates: यूपी में 10वीं तक के स्कूल तो महाराष्ट्र में 15 फरवरी तक कॉलेजों को बंद करने आदेश
AajTak
Coronavirus Omicron Live Updates: देशभर में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार, गुजरात, राजस्थान समेत दूसरे राज्यों में हालात काबू से बाहर हो रहे हैं. लिहाज देश अब पाबंदियों की तरफ बढ़ रहा है. दिल्ली में 24 घंटे में नई दिल्ली में 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 5481 नए मामले सामने आए हैं. तो महाराष्ट्र में एक दिन में 10 हजार से ज्यादा केस मिले हैं. उधर, राजस्थान में 1 हजार 137 कोविड पॉजिटिव मिले हैं. कोरोना से जुड़ी हर अपडेट्स के लिए बने रहें aajtak.in पर.
Coronavirus Omicron Live Updates: देशभर में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल, केरल, बिहार, गुजरात, राजस्थान समेत दूसरे राज्यों में हालात काबू से बाहर हो रहे हैं. दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 10,665 नए मामले सामने आए हैं और मुंबई में यह संख्या 15,166 तक जा पहुंची है. बढ़ते कोविड मामलों के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने 15 फरवरी तक कॉलेज बंद करने का आदेश जारी कर दिया है. साथ ही यूपी में भी 16 जनवरी तक 10वीं कक्षा के स्कूलों का अवकाश घोषित करने का फैसला लिया गया है. हिमाचल प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया जा रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










