
Coronavirus Alert: कुत्तों से फैल रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, बच्चे हो रहे संक्रमित
Zee News
ये महामारी का रूप ले सकता है या नहीं, अभी इसकी जांच की जा रही है. इस वायरस से अभी तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, वो सभी लोग
नई दिल्ली: कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है. अभी तक 7 अलग अलग तरह के कोरोना वायरस सामने आ चुके हैं, लेकिन अब आठवां कोरोना वायरस भी सामने आ चुका है. ये खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि इसके जानवरों से इंसानों में सीधे फैलने के सबूत मिले हैं. ये कोरोना वायरस कुत्तों से इंसानों और खासकर बच्चों को संक्रमित कर रहा है. कुत्तों से इंसानों में फैलने वाला ये पहला कोरोना वायरस है. वैज्ञानिकों ने नए वायरस को CCoV-HuPn-2018 नाम दिया है. मलेशिया में इसके 8 मरीज मिले थे जिनमें से 7 बच्चे थे. एक बच्चे को निमोनिया हुआ लेकिन वह ठीक हो गया. उन्हें 4 से 6 दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया. मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये कोरोना वायरस कितना खतरनाक हो सकता है. ये महामारी का रूप ले सकता है या नहीं, अभी इसकी जांच की जा रही है. इस वायरस से अभी तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, वो सभी लोग छीक हो चुके हैं और इससे किसी की जान नहीं गई है. हालांकि डॉक्टरों का ये भी कहना है कि इस वायरस की दवाई अभी बन नहीं सकी है, इसलिए बड़ी मात्रा में इसके प्रसार से मुश्किलें बढ़ी सकती हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



