
Coronavirus: वुहान लैब की थ्यौरी पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, मैं सही था, चीन दे 10 ट्रिलियन डॉलर की पेनल्टी
Zee News
कोरोना वायरस की उत्पत्ति व्यापक बहस का मुद्दा रही है. कई वैज्ञानिक एवं नेता इस घातक वायरस के प्रयोगशाला से फैलने की संभावना जता चुके हैं.
फ्लोरिडा: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस को लगातार चीन वायरस और वुहान वायरस कहते रहे. लेकिन उनके दावे को हर बार खारिज कर दिया जाता रहा. लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अब तो दुश्मनों ने भी मान लिया है कि उनका दावा सही था. ट्रंप ने एक बयान में कहा, 'अब हर कोई, यहां तक कि तथाकथित 'दुश्मन', ने यह कहना शुरू कर दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वुहान लैब से आने वाले चीन वायरस के बारे में सही थे. China को उसके कारण हुई मौतों और तबाही के लिए यूएस और दुनिया को 10 ट्रिलियन डॉलर देना चाहिए. उन्होंने डॉक्टर फाउची की ईमेल का भी जिक्र किया और कहा कि अमेरिका को नुकसान पहुंचाने के लिए चीन को 10 ट्रिलियन डॉलर की भरपाई करनी चाहिए.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



