
Coronavirus: मुंबई में कोरोना के 7895 नए मामले, BMC ने UAE से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को दी ये छूट
ABP News
Mumbai Corona Update: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के यात्रियों के लिए कोई और विशेष दिशा-निर्देश नहीं है. पहले 7 दिन होम क्वारंटीन और आरटी-पीसीआर यात्रियों के लिए अनिवार्य था.
Mumbai Corona Update: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से आने वाले यात्रियों की निगरानी के लिए जारी दिशा-निर्देश में संशोधन किया है. अब मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से सात दिवसीय होम क्वारंटीन और आगमन पर आरटी-पीसीआर ( RT-PCR) जांच में छूट दे दी गई है.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के यात्रियों के लिए कोई और विशेष दिशा-निर्देश नहीं है. पहले 7 दिन होम क्वारंटीन और आरटी-पीसीआर यात्रियों के लिए अनिवार्य था. संयुक्त अरब अमीरात से आने वाले यात्रियों को जोखिम वाले देशों के अलावा अन्य देशों के अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए लागू समान दिशा-निर्देशों के अधीन किया जाएगा. ये निर्देश 17 जनवरी से लागू होंगे.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












