
Corona : XE वैरिएंट से पॉजिटिव देश में पहला मरीज कौन है? लग चुकी थी वैक्सीन की दोनों डोज
AajTak
ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XE से संक्रमित महिला 10 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटी थी. महिला पूरी तरह से वैक्सिनेटेड थी फिर भी वह संक्रमित हो गई है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक XE वैरिएंट ओमिक्रॉन के सबवैरिएंट BA.2 से भी 10 फीसदी ज्यादा घातक है.
देश में कोरोना के नए वैरिएंट XE ने एंट्री कर ली है. मुंबई में इसका पहला मामला सामने आया है. इस वैरिएंट की चपेट में एक महिला आई हैं, जिनकी उम्र 50 वर्ष है. हैरानी की बात है कि महिला कोरोना के दोनों टीके लग चुके थे, इसके बाद भी वह संक्रमित हो गईं. महिला एसिमटोमैटिक हैं, उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की हालिया सीरो सर्वे रिपोर्ट में इस बात की जानकारी सामने आई है.
पेशे से कॉस्ट्यूम डिजाइनर है महिला
XE स्ट्रेन से संक्रमित महिला पेशे से कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं साथ ही वह शूटिंग क्रू की टीम सदस्य भी हैं. जानकारी के मुताबिक वह 10 फरवरी 2022 को दक्षिण अफ्रीका से आई थीं. इससे पहले उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं थी.
पहले निगेटिव फिर पॉजिटिव आई रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक महिला ने Comirnaty vaccine की दोनों खुराक ले रखी थी. देश में आने के बाद उनकी कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन 2 मार्च को नियमित परीक्षण के दौरान जब उनकी कोरोना जांच हुई तो वह पॉजिटिव पाई गईं. उन्हें होटल ताज के एक कमरे में क्वॉरंटीन कर दिया गया. अगले दिन 3 मार्च को जब उनकी फिर से जांच हुई तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी.
21 से 40 साल की उम्र के लोग ज्यादा संक्रमित

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








