
Corona virus Live: देश में कोरोना विस्फोट! 24 घंटे में 3,49,691 नए मामले, 2767 मरीजों की मौत
AajTak
कई राज्यों में लॉकडाउन और तमाम एहतियात बरतने के बाद भी संक्रमण पर लगाम नहीं लग पा रही है. राजधानी दिल्ली में छह दिन के लॉकडाउन के बाद अब लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाने की चर्चा है. महाराष्ट्र में पहले से ही लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं.
देशभर में कोरोना के मामले बेकाबू होते नजर आ रहे हैं. कोरोना के मामलों में रोजाना तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है. अब रोजाना के केस तीन लाख के आंकड़े को पार कर गए हैं.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,49,691 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 2,767 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है. बीते 24 घंटे में 2,17,113 लोग ठीक भी हुए हैं. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं. इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल और दिल्ली के मामले हैं. इन पांच राज्यों से नए केसों का कुल 53 फीसदी हिस्सा है. इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना के रिकॉर्ड 3,46,786 नए मामले सामने आए थे जबकि 2,624 मरीजों की मौत हो गई थी. इस दौरान 2,19,838 मरीज ठीक भी हुए. इससे पहले शुक्रवार को भी देश में कोरोना के 3.32 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बीते 24 घंटे के मामले- 3,49,691बीते 24 घंटे में मौत- 2,767 कुल मामले- 1,69,60,172 कुल ठीक हुए - 1,40,85,110 मौत के कुल आंकड़े- 1,92,311 सक्रिय मामले- 26,82,751कुल वैक्सीनेशन- 14,09,16,417
YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






