
Corona virus: लक्षण दिख रहे फिर भी रिपोर्ट नेगेटिव! कोरोना टेस्ट कराते वक्त ये बातें रखें ध्यान
AajTak
हेल्थ ऑथोरिटीज लोगों से लक्षण नजर आते ही जांच कराने की अपील कर रही है. हालांकि लक्षण दिखने के बावजूद कुछ लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं. ऐसे में जांच प्रक्रिया के दौरान कुछ खास बातों पर गौर करना बहुत जरूरी हो गया है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों और युवाओं के लिए भी घातक साबित हो रही है. दिल्ली समेत तमाम बड़े शहरों में बेकाबू स्ट्रेन से बचने की कोशिश की जा रही है. हेल्थ ऑथोरिटीज लोगों से लक्षण नजर आते ही जांच कराने की अपील कर रही है. हालांकि लक्षण दिखने के बावजूद कुछ लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं. ऐसे में जांच प्रक्रिया के दौरान कुछ खास बातों पर गौर करना बहुत जरूरी हो गया है. कब कराएं टेस्टिंग- हेल्थ ऑथोरिटीज के मुताबिक, कोरोना वायरस के कई सामान्य लक्षण हैं- जैसे कि बुखार, बदन दर्द, लॉस ऑफ स्मैल एंड टेस्ट, ठंड लगना, सांस में तकलीफ इत्यादि. इसके अलावा आंखों में लालपन, लूज़ मोशन (दस्त) और कानों से जुड़ी दिक्कतें भी सामने आ रही हैं. ऐसा कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं. कब न करवाएं टेस्ट- एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति को वैक्सीन के दोनों डोज़ लिए दो सप्ताह से ज्यादा वक्त हो चुका है और उनमें कोई लक्षण भी नहीं दिख रहा तो मरीज के कॉन्टैक्ट में आने के बाद उन्हें टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












