Corona Vaccine: वैक्सीन की 2 डोज का असर, इस देश में अचानक घटे 94 फीसद मामले
AajTak
इजराइल की नई स्टडी के अनुसार फाइजर वैक्सीन की 2 डोज लेने वालों में COVID-19 के मामले 94 फीसदी तक कम पाए गए हैं. ये स्टडी इजराइल के सबसे बड़े हेल्थ केयर प्रोवाइडर क्लैलिट के शोधकर्ताओं ने की है. ये इजराइल की अब तक की सबसे बड़ी वैक्सीन स्टडी है.
इजराइल में वैक्सीनेशन का काम जितनी तेजी से किया जा रहा, उतनी ही तेजी से इसके आंकड़े भी सामने आ रहे हैं. इजराइल की एक नई स्टडी के मुताबिक, फाइजर वैक्सीन की 2 डोज लेने वालों में COVID-19 के सिम्प्टोमैटिक मरीज 94 फीसद तक कम हो गए हैं. स्टडी के अनुसार फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन लेने वालों में कोविड के लक्षण आने और गंभीर मामले की संभावना बहुत कम है. ये स्टडी इजराइल के सबसे बड़े हेल्थ केयर प्रोवाइडर क्लैलिट के शोधकर्ताओं ने की है. ये इजराइल की अब तक की सबसे बड़ी वैक्सीन स्टडी है. ये स्टडी फाइजर वैक्सीन के दोनों डोज लेने वाले 6 लाख लोगों पर की गई.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









