
Corona Vaccine लगवाने वाले पहले पुरुष Shakespeare का निधन, जिस अस्पताल में लगा था टीका वहीं ली अंतिम सांस
Zee News
यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ने बताया कि विलियम शेक्सपियर का निधन स्ट्रोक के चलते हुआ. उन्होंने कई दशकों तक अपने समुदाय के लिए कार्य किया. शेक्सपियर पैरिश पार्षद की जिम्मेदारी भी संभाली थी. उन्हें इसी अस्पताल में वैक्सीन के लिए लाया गया था और यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली.
लंदन: कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले दुनिया के सबसे पहले व्यक्ति (First Man In The World To Get Covid Jab) 81 वर्षीय विलियम शेक्सपियर (William Shakespeare) का निधन हो गया है. शेक्सपियर किसी अन्य बीमारी से पीड़ित थे. उन्होंने पिछले साल दिसंबर में Pfizer-BioNTech की वैक्सीन लगवाई थी. इसी के साथ वह दुनिया के पहले ऐसे पुरुष बन गए थे जिसे कोरोना का टीका दिया गया था. उनसे कुछ ही मिनट पहले यूनिवर्सिटी अस्पताल में 91 साल की मार्गरेट कीनन (Margaret Keenan) ने टीका लगवाया था. हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘इंडिया डॉट कॉम’ में छपी खबर के अनुसार, शेक्सपियर के मित्र कोवेन्ट्री के पार्षद जेने इन्स (Jayne Innes) ने बताया कि उनका गुरुवार (20 मई) को निधन हो गया था. उन्होंने कहा कि शेक्सपियर को कई बातों के लिए जाना जाएगा, जिनमें से एक यह भी है कि वह दुनिया के पहले पुरुष थे, जिसे सबसे पहले कोरोना का टीका लगा था. इन्स ने आगे कहा कि मेरे दोस्त को सबसे अच्छी श्रद्धांजलि देने के लिए वैक्सीन लगवाएं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



