
Corona Vaccination Live: देशभर में 12 से 14 साल के बच्चों को आज से कोरोना वैक्सीन लगना शुरू, 60+ वाले भी लगवा रहे प्रिकॉशन डोज
AajTak
भारत में 3 जनवरी से बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ था. पहले चरण में 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन हो रहा है. अब 12 से 14 साल के बच्चों का भी वैक्सीनेशन शुरू हो गया है.
देशभर में 12 से 14 साल के बच्चों को आज से कोरोना का वैक्सीन लगना शुरू हो गया है. इसके अलावा 60+ आयु के सब लोग भी आज से प्रिकॉशन डोज लगवा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अपने नागरिकों को टीका लगाने के भारत के प्रयासों में आज का दिन एक महत्वपूर्ण दिन है. अब 12-14 आयु वर्ग के युवा टीके के लिए पात्र हैं और 60 से ऊपर के सभी लोग एहतियाती खुराक के लिए पात्र हैं. मैं इन आयु वर्ग के लोगों से टीकाकरण कराने का आग्रह करता हूं.
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा था कि कोरोना टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत 12-14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण आज से शुरू हो चुका है. उन्होंने लिखा कि 60+ आयु के सब लोग भी आज से प्रिकॉशन डोज लगवा सकेंगे.
उधर, गुजरात में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर 12 से 14 वर्ष के 22 लाख से भी ज्यादा बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू किया गया है. बच्चों को कोवैक्सीन का डोज़ दिया जा रहे हैं, दूसरा डोज 28 दिनों के बाद लेना है.
इस अभियान को गुजरात के स्कूलों के अंदर ही शुरू किया गया है, ताकि स्कूल में ही बच्चों की वैक्सीन मिल जाए. इस पूरी प्रकिया में 2500 से ज़्यादा अलग-अलग स्कूल में जाकर बच्चों को वैक्सीन लगाया जाएगा.
भारत में कोरोना की स्थिति
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,876 नए केस सामने आए हैं. मंगलवार को कोरोना के 3 हजार 884 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के 98 मरीजों की मौत भी हुई. फिलहाल देश में कोरोना के 32 हजार 811 (0.08%) एक्टिव केस हैं. डेली पॉजिटिविटी रेट 0.38% हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








